CBI में घमासान: चार्ज संभालने के 60 घंटों में ही SC ने 'कतरे' नागेश्वर राव के पर

छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा की याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव केवल रूटीन के काम निपटाएंगे और कोई नीतिगत फैसला नहीं लेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने राव की तरफ से लिए गए फैसलों की लिस्ट भी बंद लिफाफे में मांगी है. अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी.

आधी रात को मिली थी गद्दी

मंगलवार की देर रात सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को सरकार ने छुट्टी पर भेज दिया था और एम नागेश्वर राव को अस्थायी डायरेक्टर बनाया था. नागेश्वर ने देर रात 1.30 बजे कार्यभार संभाल लिया था. बुधवार को वित्त मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि सीवीसी की सलाह पर दोनों अफसरों को छुट्टी पर भेजा गया है. क्योंकि जिन पर आरोप है उन अधिकारियों के रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार 11.30 बजे आदेश दिया कि नागेश्वर राव केवल रूटीने के काम देखेंगे, कोई नीतिगत फैसला नहीं लेंगे. यानी कुर्सी संभालने के 60 घंटे में ही नागेश्वर राव सिर्फ नाम के निदेशक रह गए हैं.
आते ही किया था बड़ा फेरबदल

नागेश्वर राव ने पद संभालते ही 13 सीबीआई अफसरों को हटा दिया था. इनमें से कई के ट्रांसफर कर दिए थे तो कुछ की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया था. उन्होंने दोनों अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच करने के लिए एसआईटी भी बना दी थी. मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले गुरुवार को सीबीआई के प्रवक्ता ने सफाई दी थी दोनों अधिकारियों को केवल छुट्टी पर भेजा गया है. आलोक वर्मा अभी भी सीबीआई डायरेक्टर हैं और राकेश अस्थाना स्पेशल डायरेक्टर. नागेश्वर राव तब तक अस्थायी डायरेक्टर बने रहेंगे जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती. 

नागेश्वर ने इनको दिखाया था रास्ता

अजय बस्सी- बस्सी दिल्ली हेडक्वार्टर में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात थे और राकेश अस्थाना घूसकांड की जांच कर रही टीम का नेतृत्व कर रहे थे. इनको पोर्ट ब्लेयर भेज दिया था.

एसएस ग्रूम- एडिशनल एसपी एसएस ग्रूम का ट्रांसफर जबलपुर कर दिया. इन पर डिप्टी एसपी देवेंद्र कुमार की गिरफ्तारी और उनसे जबरदस्ती कोरे कागज पर दस्तखत कराने का आरोप है.

ए. के. शर्मा- ए के शर्मा सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के करीबी माने जाते हैं और इनका भी ट्रांसफर कर दिया गया.

Comments

Popular posts from this blog

国民党“认真考虑”搬家 缩减党务开支

पुलिस फायरिंग में मारे गए आदिवासियों के हो सकते हैं

В Сети пожелали смерти пассажирке А321 за "неблагодарное" видео