पुलिस फायरिंग में मारे गए आदिवासियों के हो सकते हैं

ओडिशा के जाजपुर जिले में 10 कटे हाथ मिलने से रविवार को तनाव फैल गया। इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसबल तैनात करना पड़ा है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि एक मेडिकल बॉक्स में मिले हाथ पुलिस फायरिंग में मारे गए आदिवासियों के हो सकते हैं, जिन्हें प्रिजर्व कर रखा गया था।

शनिवार रात क्लब में घुसे थे चोर
एसएसपी सीएस मीणा ने कहा कि कटे हाथ स्टील प्लांट के क्लब में प्रिजर्व कर रखे गए थे। शनिवार रात कुछ चोर खिड़की के रास्ते क्लब में दाखिल हुए। वे अपने साथ हाथों वाला मेडिकल बॉक्स भी ले गए। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे कुछ दूर जाकर रास्ते में फेंक दिया।

आदिवासियों ने 12 साल पहले कलिंगा नगर इलाके में स्टील प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान जनवरी 2006 में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें 13 आदिवासियों की मौत हो गई थी

पुलिस के मुताबिक, फायरिंग में मारे गए पांच लोगों की पहचान नहीं हो पाई थी। पोस्टमॉर्टम के वक्त डॉक्टरों ने फिंगरप्रिंट्स से पहचान के लिए उनके हाथ काट लिए थे। कुछ साल बाद हाथ परिजन को सौंपे गए तो उन्होंने इन्हें लेने से इनकार कर दिया और डीएनए टेस्ट की मांग की। तब से हाथ क्लब में रखे थे।

आखिरकार पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने 9 साल बाद भाजपा से अपना नाता तोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। इस मौके पर आप के वरिष्ठ नेता और संगरूर के सांसद भगवंत मान भी मौजूद थे। पाला बदलते ही धवन ने सबसे पहले केंद्र की भाजपा सरकार, शहर की भाजपा सांसद किरण खेर को आड़े हाथ लिया। धवन ने कहा कि भाजपा ने शहरवासियों के साथ धोखा किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने घोषणापत्र जारी करते हुए दर्जनों वादे किए, पूरा एक भी नहीं किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब उन्होंने राजनीति शुरू की थी तब उन्हें सिखाया गया था कि जब सत्ता में हो तो कलम की ताकत दिखाते हुए काम करो और जब विपक्ष में हो तो लोगों की आवाज जोर-शोर से उठाओ। भगवंत मान ने भी धवन की जमकर तारीफ करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। इस मौके पर धवन के साथ उनके समर्थक भी आप में शामिल हुए। कार्यक्रम में कांग्रेस और भाजपा की भी नजर रही ताकि धवन की ताकत को भांपा जा सके। धवन के शामिल होने से आप को भी शहर में मजबूत चेहरा मिला है। इस बीच धवन के घर के बाहर गाडिय़ों का जमवाड़ा लगा रहा।

धवन ने पार्टी हाईकमान पर भी हमला करते हुए कहा कि इस समय देश को बांटा जा रहा है। हिंदू मुस्लिम में खाई पैदा की जा रही है। 25 साल हो गए लेकिन राम मंदिर का निर्माण नहीं कर पाए। भाजपा के नेता लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अच्छे दिन के लिए लोग कब तक इंतजार करते रहें।

Comments

Popular posts from this blog

国民党“认真考虑”搬家 缩减党务开支

В Сети пожелали смерти пассажирке А321 за "неблагодарное" видео