पुलिस फायरिंग में मारे गए आदिवासियों के हो सकते हैं
ओडिशा के जाजपुर जिले में 10 कटे हाथ मिलने से रविवार को तनाव फैल गया। इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसबल तैनात करना पड़ा है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि एक मेडिकल बॉक्स में मिले हाथ पुलिस फायरिंग में मारे गए आदिवासियों के हो सकते हैं, जिन्हें प्रिजर्व कर रखा गया था। शनिवार रात क्लब में घुसे थे चोर एसएसपी सीएस मीणा ने कहा कि कटे हाथ स्टील प्लांट के क्लब में प्रिजर्व कर रखे गए थे। शनिवार रात कुछ चोर खिड़की के रास्ते क्लब में दाखिल हुए। वे अपने साथ हाथों वाला मेडिकल बॉक्स भी ले गए । हालांकि, बाद में उन्होंने इसे कुछ दूर जाकर रास्ते में फेंक दिया। आदिवासियों ने 12 साल पहले कलिंगा नगर इलाके में स्टील प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान जनवरी 2006 में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें 13 आदिवासियों की मौत हो गई थी । पुलिस के मुताबिक, फायरिंग में मारे गए पांच लोगों की पहचान नहीं हो पाई थी। पोस्टमॉर्टम के वक्त डॉक्टरों ने फिंगरप्रिंट्स से पहचान के लिए उनके हाथ काट लिए थे । कुछ...